स्वराज माजदा वाहन में अवैध रूप से चोरी का कोयला सहित, ड्राइवर गिरफ़्तार, पूछताछ जारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतनपुर, हरीश माड़वा-स्वराज माजदा वाहन में अवैध रूप से चोरी का कोयला सहित, ड्राइवर गिरफ़्तार, पूछताछ जारी

इस्तगासा कमांक 02/22
धारा 41(1-4)जाफौ/379 भादवि
नाम आरोपी:-चन्द्रकांत गोंड़ उम्र- 23 साल साकिन-नवापारा
लिम्हा थाना रतनपुर जिला-बिलासपुर
गिरफ़्तारी दिनांक – 04.02.22
जप्त सामान- माजदा मिनी ट्रक कमांक सीजी 28 सी 0131 एवं उसमें लोड 09 टन
स्टीम कोयला कीमती 63000 रूपये
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.02.22 को श्रीमान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को सूचना मिली कि पाली जिला-कोरबा की तरफ से एक
स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 28 सी 0131 में अवैध रूप से चोरी का कोयला आ रहा
है। जिसकी तस्दीक व सूचना पर कार्यवाही करने हेतु उन्होने रतनपुर थाना प्रभारी को
आदेश दिये जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह एवं सउनि जितेन्द्र यादव
आरक्षक रामलाल सोनवानी,दीपक मरावी ,सचिन तिवारी बेलतरा पहुंचे जहां जागेन्द्र
कश्यप के बंद पड़े कोल डिपो के बाहर उक्त स्वराज माजदा वाहन आते दिखा जिसे रोक
कर उसके ड्रायवर चन्द्रकान्त से गाड़ी में लोड कोयले के सबंध में पूछताछ की गई तो उसने
कोई भी पेपर कोयले के सबंध में पेश नहीं किया एवं गोलमोल जवाब देता रहा । कड़ाई से
पूछताछ करने पर उसने आकाश सिंघल ,रोहित,एवं अजय सिंह पिता प्रदीप सिंह के लिये
काम करना बताया । मामले में कोई भी वैध दस्तावेज कोयले के सबंध में पेश न करने पर 09
टन स्टीम कोयले कीमती लगभग 63000 रूपये एवं माजदा वाहन क्रमांक सीजी 28 सी 0131
कीमती लगभग 600000 जुमला कीमती 663000 को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी ट्रक
ड्रायवर को गिरफ़्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया। कोयले के इस घोटाले में अन्य लोगों से
पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

Share This Article