भिलाई में पुलिस ने कराया क्राइम सीन रीक्रिएशन: थप्पड़ का बदला लेने दोस्त की पीठ पर मारा था कटर, जाने क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में थप्पड़ के बदले युवक पर कटर से हमला करने के मामले में छावनी पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया है। थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर दोनों आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने कटर भी जब्त कर लिया है।

इस दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए.गुरुवार को आरोपी रवि ने अपने दोस्त अनिकेत की पीठ पर कटर से वार कर दिया था। सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है।

वो हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता है। गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था।इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापति भी वहां आ गया। वो भी गेम खेलने लगा। अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया।

रवि मारखाने के बाद वहां से तो चला गया। इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के वहां आया।आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल से बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया। कटर इतना तेज था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला। वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है।

इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है।सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे। छावनी पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की हालत स्थित बताई जा रही है।

Share This Article