डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है: चंद्राकर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दुर्ग | सोमवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जनसंपर्क कर सामाजिक कार्यकर्ता व नागरिकों से मुलाकात कर मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन का प्रचार करते हुए जन संपर्क किए ।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार को बने दस माह हुए हैं और लगातार जनहित में निर्णय लेकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर सरिता नामदेव, अनु दुबे, बेदन चंद्राकर, अरुण दुबे, लक्ष्मी नाम देव, गीता सोनी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article