जंगल में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश, जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कांकेर में प्रेमी जोड़े की जंगल में पेड़ पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से घर से लापता थी। वहीं लड़का भी काम के लिए जा रहा हूं कहकर निकला था, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। 8वें दिन दोनों की लाश मिली है।

मामला भानु.जानकारी के मुताबिक युवक-युवती अलग-अलग समाज से थे। युवक का नाम महासिंह यादव (25) है, जो कांकेर जिले के ग्राम मूला का रहने वाला था। वहीं युवती का नाम संगीता गावड़े (22) है, जो बालोद जिले के साल्हे की रहने वाली थी।

फांसी के फंदे पर लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड।जानिए क्या है पूरा मामला ?मिचीपारा गांव के ग्रामीणों के मुताबिक वे जंगल गए थे, तभी उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते युवक-युवती की लाश नजर आई।

पहले दोनों को देखकर घबरा गए। फिर जंगल में लाश होने की खबर फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।युवती के परिजनों ने डौंडी थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट।

डौंडी थाने में दर्ज कराई FIRयुवक और युवती के परिजनों के मुताबिक लड़की 3 नवंबर से घर से निकली थी। युवक अपने मामा के घर रहता था, वह भी उसी दिन से गायब था। लड़का बोर गाड़ी में काम करता था, अपने मामा से बोर गाड़ी में काम करने की बात कहकर घर से निकला था।युवती के घर नहीं लौटने से परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद परिजनों ने डौंडी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई, तब युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली।युवक के घर पहुंचे थे युवती के परिजन प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे थे। युवक के परिजनों ने बताया कि महासिंह यादव बोर के काम से बाहर गया हुआ है, वह बोर करने वाली कंपनी में काम करता है।

3 नवंबर से वह घर नहीं आया है।सड़ने लगी थी दोनों की लाशेंपुलिस ने बताया कि मिचीपारा गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिली है। लाश पुरानी हो गई थी, जिससे बदबू भी आने लगी थी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ।

Share This Article