हजारों की संख्या में दामाखेड़ा पहुंचे कबीर पंथ अनुयायी: धर्म गुरु के आह्वान पर सभा का आयोजन; प्रशासन अलर्ट, पुलिस बल तैनात

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा के कबीर आश्रम में 1 नवंबर को कुछ उपद्रवियों ने पटाखे-पत्थर से हमला कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया।

इस घटना के बाद से कबीर पंथियों में नाराजगी है।.सोमवार को कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब के आह्वान पर पूरे देश से सैकड़ों अनुयायी दामाखेड़ा में एकत्रित हुए हैं। शाम को बड़ी सभा का आयोजन प्रस्तावित है।

जिसे लेकर बलौदाबाजार पुलिस प्रशासन ने 800 जवान तैनात किए हैं।बड़ी संख्या में अनुयायी दामाखेड़ा पहुंचे हैं।वहीं इस मामले को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है।

प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए इस पूरे घटनाक्रम के लिए कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदार बताया और कहा कि आरोपियों के साथ चरणदास महंत की फोटो भी दिखा सकते हैं।

रविवार देर रात नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत दामाखेड़ा पहुंचे थे।बता दें कि रविवार देर रात नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी दामाखेडा पहुंचे थे। उन्होंने प्रकाश मुनि साहेब से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहा है, लेकिन इन दिनों जो घटनाएं हो रही है उसे रोकना बहुत जरूरी हो गया है।

युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। आज छोटे-छोटे दुकानों में नशा बिक रहा है। पुलिस की कार्रवाई भी सही नहीं है। जिससे पुलिस के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है।

Share This Article