सोना-चांदी, गाड़ियों के साथ अन्य समानों की खूब हुई बिक्री, दिन भर बाजार में रही रौनक
सोना चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी जमकर हुई खरीदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में धनतेरस को लेकर इस बार जमकर खरीदी हुई। लोगों ने कई चीजों की खरीदी एक ही दिन में किया। ऐसे में चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव की माने तो करीब 25 करोड़ रूपए का व्यवसाय रायगढ़ में हुआ है। दीपावली के आते ही शहर में चहल पहल बढ़ गई है।
धनतेरस के.धनतेरस पर सुबह से लेकर रात तक रही लोगों की भीड़, दूसरे दिन भी बाजार में रौनकदाम बढ़ने के बाद भी सोना चांदी की बिक्री 24 कैरेट सोना का दाम इस बार साल भर में 18 हजार रूपए बढ़ा और इसका दाम 81 लाख रूपए तक पहुंच गया, तो चांदी भी 1 लाख रूपए प्रति किलो हो गया, लेकिन इसके बाद भी लोगों में सोना चांदी की खरीदी को लेकर भीड़ रही। बताया जा रहा है कि धनतेरस के एक दिन पहले से सोना चांदी की खरीदी शुरू हो गई थी और दीपावली तक इसकी डिमांड ऐसे ही बने रहेगी।
दीपावली को लेकर पिछले साल की अपेक्षा अधिक हुआ व्यवसायलोगों ने खुलकर की खरीदी इस संबंध में चेंबर ऑफ काॅमर्स के जिला सचिव मनीष उदासी ने बताया कि इस बार दीपावली को लेकर बाजार में अच्छी भीड़ रही। लोगों ने खुलकर रूपए खर्च किए और धनतेरस के दिन करीब 25 करोड़ रूपए तक का व्यवसाय हुआ। उनका कहना था कि बोनस मिलने व महतारी वंदन का रूपए भी लोगों को मिल चुका था।
इसे भी लोगों ने खर्च किया। इलेक्ट्रानिक्स व ऑटोमोबाइल्स के सामानों की भी जमकर डिमांड थी।भाव बढ़ने के बाद अच्छी बिक्री सराफा एशोसिएशन के सचिव राहुल सोनालिया ने बताया कि सोना चांदी का भाव बढ़ा हुआ था, पर इसके बाद भी अच्छी बिक्री हुई है। आसपास के जिले व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी खरीदी के लिए लोग रायगढ़ पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार में इस बार धनतेरस के एक दिन पहले से अच्छी चहल पहल थी। सोना चांदी को लोग संपत्ति बढ़ाने के तौर पर भी खरीदी करते हैं क्योंकि इसका दाम हमेशा बढ़ते रहता है।