कोरबा में अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिल भुगतान को लेकर हुआ विवाद, फाइल के साथ मरीज को भी ले गए परिजन

कोरबा में अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया, जिसे न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बिल को लेकर हंगामा हुआ। परिजनों ने जगह-जगह तोड़फोड़ की। मामला कटघोरा थाना अंतर्गत रजकम्मा मुख्य मार्ग का है।

.एनकेएच निदेशक डॉ. एस चंदानी ने बताया कि कटघोरा निवासी मरीज प्रकाश सिंह को 21 अक्टूबर को कटघोरा में सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।मरीज के फेफड़ों में पानी चला गया थाहादसे के बाद से ही मरीज की हालत गंभीर थी, उसे बार-बार उल्टी हो रही थी, जिससे फेफड़ों में पानी चला गया था।

ऐसे में अगर उसे तत्काल इलाज नहीं मिलता तो जान जाने का खतरा था।बाइक सवार घायल हो गया, जिसे न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बिल को लेकर हंगामा हुआ।दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांगएनकेएच में भर्ती होने के बाद मरीज की हालत में काफी सुधार हो गया था और उसकी तबीयत पहले से बेहतर हो गई थी।

डॉ. चंदानी के मुताबिक मरीज के परिजन अब उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग कर रहे थे।बकाया राशि का भुगतान को लेकर बवालअस्पताल प्रबंधन उनकी मांग मानने को तैयार था, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि रेफर प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और पहले बकाया राशि का भुगतान करना जरूरी है, तो वे भड़क गए।

परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कियाअस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। जरूरी कागजी कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ की। इसके बाद वे मरीज और उसके इलाज की फाइलें लेकर चले गए।इस मामले में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Share This Article