नहर में डूबने से महिला की मौत: बच्चों को बचाने लगाई छलांग, एक किलोमीटर दूर मिला शव; दोनों बच्चे अब भी लापता

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

कोरबा में अपने डूबते हुए दो बच्चों को बचाने के लिए एक मां ने नहर में छलांग लगा दी है। घटना में मां की मौत हो गई, वहीं दोनों बच्चों की तलाश जारी है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक राता खार जोड़ा पुल के पास मौजूद नहर में मैगजीन भाटा.यहां सुषमा कपड़े धोने में व्यस्त हो गई।

इसी बीच उनकी बड़ी बेटी सिमरन (14साल) और बेटा प्रतीक (8 साल) नहर में नहाने उतर गए। लेकिन दोनों पानी के तेज बहाव में फंस गए। सुषमा ने जब ये देखा तो दोनों बच्चों को बचाने के लिए उन्होंने भी नहर में छलांग लगा दी।मां की मौत, दोनों बच्चों की तलाश जारीचश्मदीद अरविंद कुमार ने बताया कि सुषमा की चीख सुनकर वो और उनके एक साथी भी तीनों को बचाने के लिए नहर में उतर गए।करीब एक किलोमीटर दूर जाकर सुषमा को पानी से बाहर निकाला।

लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं दोनों बच्चों को कोई पता नहीं चला।जब तक महिला को पानी से बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।गोताखोरों की टीम कर रही बच्चों की तलाशघटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसके बाद पूरे मामले की जानकारी 112 में दी। 108 एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।

सीएसईबी चौकी प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद नगर सेना की गोताखोर टीम को भी बुलाया गयााई। फिलहाल गोताखोरों की टीम दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।इसी नहर में महिला और उनके दो बच्चे उतरे थे।

Share This Article