मोर्चा- हड़ताल से 500 स्कूलों में नहीं खुला ताला विभाग- व्यवस्था की थी, एक भी स्कूल बंद नहीं

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षक मोर्चा के आह्वान पर एलबी संवर्ग के शिक्षकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से सरगुजा जिले के स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया। दूरस्थ क्षेत्र के करीब 500 स्कूलों में ताला बंदी की स्थित रही तो कहीं मध्याह्न भोजन कराकर छुट्‌टी दे दी गई। हड़ताल से ज्यादा प्रभाव प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में रहा। सरगुजा जिले में 2253 सरकारी स्कूलों में 7700 शिक्षक हैं, जिसमें करीब 4 हजार एलबी संवर्ग वाले शिक्षक हैं।इससे जहां केवल इसी वर्ग के शिक्षक हैं, वे पूरी तरह बंद रहे।

हालांकि शिक्षा विभाग किसी भी स्कूल में ताला बंदी की स्थिति बनने से इंकार कर रहा है। इधर, हड़ताल पर रहे शिक्षकों ने जिला मुख्यालय में धरना देकर संविलयन पूर्व सेवा गणना सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। 5. उच्च न्यायालय में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र एलबी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जाए। 6. शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए और जुलाई 2019 से महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन हो।

हड़ताल से दूरस्थ क्षेत्र के स्कूल ज्यादा प्रभावित हुए दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में हड़ताल का ज्यादा असर देखा गया। बतौली क्षेत्र के ललाती प्राइमरी स्कूल का ताला बंद रहा। यहां बच्चे आए और मध्याह्न भोजन कर चले गए। यही स्थिति मैनपाट इलाके के 25 प्रतिशत स्कूलों में रही। यहां भी बच्चे आए और मध्याह्न भोजन कर चले गए।

शहर और आसपास के स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन पर आंशिक रूप से असर पड़ा, क्योंकि यहां पुराने शिक्षक पदस्थ हैं।धरना देकर मांगों को पूरा करने आवाज उठाई गई शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने जिला मुख्यालय में एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच के पास धरना- प्रदर्शन किया। जिला संचालक मनोज वर्मा ने कहा कि संघर्ष हमारे खून में है। धरना- प्रदर्शन को प्रांतीय सह-संचालक भरत सिंह ने भी संबोधित किया।

संभागीय संचालक हरेंद्र सिंह, विनीता सिंह, कंचन श्रीवास्तव, काजेश घोष, राजेश गुप्ता, रामबिहारी गुप्ता, देवेंद्र सिंह, सुरित राजवाड़े, राकेश गुप्ता, संतोष यादव, नानसाय मिंज आदि मौजूद थे।सामूहिक अवकाश पर जाने पहले ही दी थी सूचना मोर्चा के जिला संचालक मनोज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा अपनी मांगो ंको लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। सामूहिक अवकाश पर जाने की मोर्चा ने पहले अपने अधिकारियों पर सूचना दे दी थी।

Share This Article