पिता ने काम करने के लिए कहा तो हत्या

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा में पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार,

आवारागर्दी करने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी पुत्रसरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र पिता ने पुत्र को आवारागर्दी छोड़कर काम करने के लिए कहा तो दोनों में विवाद हो गया। नाराज पुत्र ने पिता के सिर एवं गले पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और भाग निकला। आरोपी पुलिस को गांव में घूमता हुआ मिला। आरोपी को गिर.जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गतत उडुमकेला निवासी रामगहन माझी (47) द्वारा अपने पुत्र दीपक माझी (19) को काम करने के लिए कहा जाता था।

दीपक माझी घरेलू काम में भी सहयोग नहीं करता था। दीपक माझी को पिता ने खेती के काम में सहयोग करने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों के बीच बुझवार की रात विवाद हुआ था।घर में पड़ा मिला पिता का शवसुबह उठाया तो फावड़े से हमला गुरूवार सुबह रामगहन माझी ने उठकर आग जलाई एवं ताप रहा था। उसने अपने पुत्र दीपक माझी को काम करने के लिए खेत में साथ चलने के कहा एवं उठाया।

इसे लेकर फिर दोनों का विवाद हुआ तो दीपक माझी ने फावड़ा उठाकर रामगहन माझी के सिर एवं गले पर वार कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद दीपक माझी भाग निकला। घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस ने शव को पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।गांव में घूमता मिला आरोपी पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक माझी की खोजबीन शुरू की। उसे देर शाम गांव में ही घूमते हुए पकड़ लिया गया।

दीपक माझी पिता की हत्या करने के बाद पैदल ही मैनपाट टाइगर प्वाइंट गया एवं शाम को वापस गांव में आकर घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।सीतापुर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Share This Article