छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 5 नक्सली ढेर: विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की जंगल में रच रहे थे साजिश; एक जवान जख्मी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सोमवार को गढ़चिरौली इलाके के भामरागढ़ तहसील में सी60 कमांडो की 22 यूनिट और QAT की 2 यूनिट सर्चिंग में निकली थी।

इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक जवान भी घायल.दरअसल, गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, कई नक्सली कोपरशी तालुका भामरागढ़ वन क्षेत्र में छिपे हुए हैं। वे आगामी विधानसभा को प्रभावित करने की साजिश रच रहे हैं। जैसे ही वे जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबल पहुंचे तो नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

5 नक्सलियों के शव को हेलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया गया।पुलिस ने की समर्पण की अपील पुलिस टीम ने नक्सलियों से हथियार छोड़ने और आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन वे फायरिंग करते रहे। इसके बाद फायरिंग का जवाब देते हुए 5 नक्सलियों को को मार गिराया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

2 दिन पहले ITBP के 2 जवान शहीद हुए2 दिन पहले नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हुए थे। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान घायल हुए। घायलों को मौके से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया। दोनों शहीद जवान आंध्र-प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे।मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

3 अक्टूबर को हुआ था बड़ा एनकाउंटर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के ही थुलथुली गांव में 3 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 38 नक्सली मारे गए थे। सभी 38 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मारे गए नक्सलियों पर 250 से ज्यादा अपराध भी दर्ज थे।इनमें सिर्फ महिला कमांडर नीति उर्फ उर्मिला के खिलाफ ही अलग-अलग जिलों में 60 केस हैं। पुलिस-नक्सली मुठभेड़-20, कैंप अटैक-2, IED ब्लास्ट-6, आगजनी-3 केस इस तरह कई नक्सल घटनाओं में वह शामिल थी।यह खबर अपडेट हो रही है….

एनकाउंटर से पहले नक्सलियों की हुई थी मीटिंग, मुठभेड़ के बाद गांव के जमीनी हालात जानने ग्राउंड जीरो पर पहुंची। अबूझमाड़ के घने जंगलों में बसे गांव गवाड़ी में रहने वाले कमलू मंडावी बताते हैं ये मुठभेड़ उनके लिए कुछ अलग थी क्योंकि पहली बार 1 हेलिकॉप्टर यहां घायल जवान को ले जाने के लिए उतर रहा था।

Share This Article