शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया गया याद: रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धाजंलिछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हर साल की तरह इस बार भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस उर्दना शहीद स्मारक प्रांगण में मनाया गया। सुबह इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया गया।

इसके बाद शहीदों की नमावली सूची को सस.जहां एसपी दिव्यांग पटेल ने 1 सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक देश में शहीद हुए 216 जवानों के नामों को पढ़ा। जिसके बाद सशस्त्र जवानों द्वारा शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक को सलामी दी गई और फिर शोक शस्त्र कर शहीदों के सम्मान में सशस्त्र जवानों के साथ उपस्थित सभी आगंतुकों ने सिर झुकाकर बारी-बारी से शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।शहीदों की नमावली सूची पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुएशहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, एसपी दिव्यांग कुमार पटेल, एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुष्कर शर्मा ने रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शहीद पुलिस परिवार के सदस्यों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया।

बताया गया कि अविभाजित रायगढ़ सारंगढ़ जिला में 11 शहीद परिवार निवासरत है। कार्यक्रम बाद शहीद परिवारों को पुलिस द्वारा पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाया गया।शहीद परिवारों का सांसद द्वारा साल व श्रीफल से सम्मान किया गयाक्यों मनाते हैं पुलिस स्मृति दिवस यह दिवस सन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी फायरिंग में शहीद हुए 10 पुलिस जवानों की शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पुलिस स्मृति दिवस पर भारत के सभी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में बीते 01 सितंबर से वर्तमान 31 अगस्त तक ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी रैंक के पुलिसकर्मियों की नामावली सूची का पाठन जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाता है।

Share This Article