6 साल के मासूम को नोंचते रहे कुत्ते: पड़ोसियों ने दौड़कर बचाई जान, जानिए… डॉग पालने के लिए क्या है गाइडलाइंस

राजेन्द्र देवांगन
7 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में सबसे अधिक रायपुर में 15 हजार 953 डॉग बाइट की घटनाएं हुई हैं।

राजधानी रायपुर में 6 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मासूम अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर पर खेलने जा रहा था। तभी सड़क पर खड़े कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने मासूम के पेट के हिस.इस मामले को लेकर दीपक केवलानी ने बताया कि वह लाखे नगर के सिंधी मोहल्ले में रहता है। मोहल्ले में मुरली किंगरानी अपने परिवार के साथ रहता है। उसने अपने घर पर 4-5 आवारा कुत्ते पाल रखे हैं। जो अक्सर आते जाते लोगों पर अटैक करते हैं। शनिवार को उनका बेटा वंश केवलानी दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोस के घर पर खेलने जा रहा था। इसी दौरान गली में खड़े दो-तीन कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।गली में खड़े दो-तीन कुत्तों का झुंडपिता बोले-5 इंजेक्शन लगेगाइस घटना में वंश के पेट के आसपास गंभीर चोटें आई है।

उनके पिता दीपक ने बताया कि वंश के इलाज में डॉक्टर ने कहा है कि उसे 5 इंजेक्शन लगेंगे। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर, पुरानी बस्ती थाना और पार्षद के पास इस घटना को लेकर शिकायत की है। उनका कहना है कि इस बात को लेकर मोहल्ले वालों का भी मुरली किंगरानी के साथ कई बार विवाद हो चुका है।छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 1 लाख 19 हजार 928 लोगों को कुत्तों ने काटा है।घर पर जंजीरों से बांधकर रखेंइस मामले में दीपक ने शिकायत में कहा है कि यदि मुरली किंगरानी को डॉग्स पालने का शौक है तो वह उन्हें जंजीर में बांधकर घर पर रखें जिससे कि वह दूसरों के लिए खतरा न बने।

इस मामले में फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।रायपुर में सबसे ज्यादा घटनाएंमानव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक रायपुर में 15 हजार 953 डॉग बाइट की घटनाएं हुई हैं। वहीं कोरबा, बलौदाबाजार और राजनांदगांव में 1-1 मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक कहा कि, यह बेहद घातक है। कई जगह तड़के सुबह या देर रात में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। कुत्तों के काटने से मानव अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 1 लाख 19 हजार 928 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इनमें से 3 लोगों की जान भी गई है।कुत्ते के काटने पर कार्रवाई के लिए क्या करें?विशेष लोक अभियोजक विनोद भारत से दैनिक भास्कर ने कानूनी कार्रवाई को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि, डॉग बाइट केस में सबसे पहले यह जानिए कि कुत्ता पालतू है या आवारा। अगर पालतू कुत्ता काटता है तो पुलिस थाने में भी शिकायत की जा सकती है।

कुत्ते के मालिक के खिलाफ पालतू जीव को ध्यान से नहीं रखने के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।विनोद भारत ने बताया कि, डॉग बाइट में चोट के हिसाब से सजा हो सकती है। इसमें गंभीर चोट में 6 माह से लेकर 2 साल तक की भी सजा हो सकती है। वहीं अगर आवारा कुत्ते काटते हैं या क्षेत्र में कुत्तों का आतंक है तो नगर निगम निदान 1100 में कॉल कर सकते हैं। वही नगर निगम के हेड ऑफिस या जोन ऑफिस में भी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा निगम के खिलाफ भी शिकायत हो सकती है।13 जुलाई 2024 को रायपुर में 2 पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा अटैक किया था।

डॉग बाइट की कुछ घटनाएं पढ़िए…ढाई साल की बच्ची पर कुत्तों ने किया था हमला नवंबर 2023 में महीने में रायपुर के रामनगर इलाके में कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची पर हमला कर दिया था। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को घसीटते कुत्ते हुए ले गए और नोचने लगे।इस दौरान वहां मौजूद बाकी बच्चों के शोर मचाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुत्तों को खदेड़ा, तब उसकी जान बच पाई थी। कुत्तों के काटने से बच्ची के सिर, चेहरे और शरीर पर 15 से ज्यादा जगह खरोंच आई थी।नवंबर 2023 में रायपुर के रामनगर इलाके में कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची को नोंच दिया था।

डॉक्टर को भी कुत्ते ने काटारायपुर के कटोरा तालाब के पास एक कुत्ते ने रायपुर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के HOD डॉक्टर अरविंद नेरल पर हमला किया था। इस दौरान डॉक्टर ने कुत्ते जबड़े से अपना पैर छुड़ाना चाहा, लेकिन दूसरे पैर पर भी कुत्ते ने काट लिया। जिससे उनके दोनों पैर से खून भी निकलने लगा था।बच्ची को नोंचने की घटना के 5 दिन बाद ही कटोरा तालाब में भी कुत्तों ने एक डॉक्टर को काटा था2 पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा अटैक13 जुलाई 2024 को रायपुर में 2 पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा अटैक किया था। अनुपम नगर में एक डिलीवरी बॉय पार्सल छोड़ने डॉक्टर के घर आया था।

इसी दौरान पिटबुल ने अपने जबड़े से युवक के हाथों को नोंच लिया। वहीं, दूसरा डॉग युवक के पैरों को काटते रहा।पिटबुल डॉग भौंकते हुए उसके पास पहुंचे और पैर-हाथ को जबड़े में फंसा लिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार पर चढ़ गया। कार की हाइट अधिक होने की वजह से पिटबुल चढ़ नहीं पाया। युवक के शरीर से इतना खून बह रहा था कि कार पर भी फैल गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Share This Article