MCB में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत: खेलने के लिए घर से निकले, आज सुबह तालाब में मिला शव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तालाब में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चों का शव

मिलामनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर । जिले के खोंगापानी में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरूवार दोपहर बाद घर से खेलने जाने के नाम पर निकले थे। वे देर शाम तक नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों का शव तालाब में.जानकारी के मुताबिक, खोंगापानी अंतर्गत धौड़ा दफाई निवासी रविंद्र कुमार का पुत्र सर्वेश चौधरी (8) एवं मुरूम दफाई निवासी बालकरण का पुत्र आदित्य केंवट (8) गुरूवार दोपहर 3 बजे अपने घर से खेलने जाने के नाम पर निकले थे।

दोनों खेलते हुए पोखरी दफाई स्थित तालाब के पास पहुंच गए। दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। देर रात तक दोनों का पता नहीं चला।सुबह तालाब में मिला शव शुक्रवार सुबह फिर से सर्वेश एवं बालकरण की तलाश शुरू की गई। दोनों के साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि दोनों पोखरी दफाई की तालाब में नहाने गए थे।

तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े एवं चप्पल भी पड़े मिले। तालाब में तलाश की गई तो दोनों बच्चों का शव तालाब में मिला।तालाब में डूबने से दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर खोंगापानी पुलिस मौके पर पहुंची एवं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका है कि दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहराई में चले गए एवं डूब गए। बारिश में तालाब लबालब भरा हुआ है।खोंगापानी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article