मौसम : बिलासपुर में ठंड गायब…दिन में गर्मी का अहसास: 31 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, फिर बढ़ सकती है ठंड

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रात में हल्की ठंड का हुआ अहसास।बिलासपुर में गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा, जिसके चलते दोपहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, रात में हल्की ठंडी का अहसास हुआ, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।.उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाएं शुरू हो गई है।

ऐसे में मौसम विभाग ने दो दिन बाद नमी के साथ ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।दिन में थोड़ी गर्मी का भी अहसास हुआजिले में बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। गिरावट के बाद भी तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

लिहाजा लोगों को दिन में थोड़ी गर्मी का भी अहसास हुआ।गुरुवार सुबह ठंड नहीं के बराबर रही। फिर दोपहर में धूप तेज होने के साथ ही गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, दिन ढलने के बाद रात में हल्की ठंड लगने लगी।

दो दिन बाद नमी के बाद बढ़ेगी ठंडसात दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। बिलासपुर में भी 8 या 9 दिसंबर की सुबह वर्षा के संकेत है।

मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है।तीन डिग्री तक नीचे आएगा पारा,मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तीन से चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मध्य भाग में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है।

Share This Article