विजयादशमी पर नक्सली प्रभावित सुकमा में 02 बटालियन के मुख्यालय में किया गया शस्त्रपूजा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में आज रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल के दिषा निर्देषानुसार द्वितीय वाहिनी के वाहिन मुख्यालय व सभी समवाय स्थल क्रमषः रामाराम, चिंतागुफा, मुर्कराजकोण्डा व दुलेर में सर्व धर्म प्रर्थना स्थल में दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, महानवमी/दशहरा का पर्व प्रत्येक वर्ष वाहिनी मुख्यालय व सभी समवाय में हर्षोउल्लास के साथ से मनाया जाता है जिसके उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय स्थित सर्व धर्म प्रार्थना स्थल प्रांगण में विधिवत नव कन्या पूजन, शस्त्र पूजन एवं दशहरा कार्यक्रम तथा साथ ही साथ भंडारे का आयोजन रखा गया।

इस मौके पर  रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन ने बताया कि दशहरा पर्व पूरे देश भगवान श्रीराम के द्वारा रावन का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत को उत्सव के रूप में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बुराईयों को त्याग कर अच्छाईयों को अपनाने हेतु जवानों को प्रेरित किया एवं 02 बटालियन, के.रि.पु. बल के वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित पवन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री राकेश कुमार ठाकुर सहा. कमाण्डेन्ट, एवं अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवान तथा पूजा को सफल बनाने के लिए अभिवादन किया तथा उनके और उनके बच्चों के उज्ववल भविश्य व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी

Share This Article