रात में गूगल मैप ने दंपति को दिखाया ऐसा रास्ता, 15 फीट गहरे कुएं में जा गिरी कार, जानिए फिर क्या हुआ?

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुएं में जा गिरी कार

केरल में सड़क हादसे का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोच्चि जिले के पट्टीमैटम के पास एक दंपति की कार 15 फीट गहरे कुएं में गिर गई। हालांकि, हादसे में दोनों लोग चमत्कारिक ढंग से बच गए हैं।शनिवार को कोच्चि पुलिस ने यह जानकारी दी है।

कार पर से खो दिया नियंत्रण

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए पट्टीमैटम अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर एक गहरा गड्ढा था लेकिन दंपति को उसके बारे में पता नहीं था। जब कार वहां से गुजरी तो उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

16 फीट गहरे कुएं में जा गिरी कार

इसके बाद कार दुकान से जा टकराई और पास में मौजूद कुएं में गिर गई। कार के अंदर पति-पत्नी सवार थे। कार के साथ ही दंपति 16 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। इस हादसे के चलते दोनों लोग घायल भी हो गए।

रात में गूगल मैप का कर रहे थे इस्तेमाल

बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास हुआ है। अधिकारी ने कहा कि कार की रफ्तार तेज रही होगी। दंपति शायद गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे। जब कार को कुएं से बाहर निकाला गया तो उनके फोन पर गूगल मैप ऐप चल रहा था।

इस तरह निकाला गया बाहर

उन्होंने बताया कि चूंकि कुएं में पानी कम था इसलिए दंपति कार के पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकल पाए। मदद पहुंचने तक वे (दंपति) कुएं के अंदर ही खड़े रहे। स्थानीय लोगों ने और बचाव अधिकारियों ने कुएं के अंदर से दोनों को सुरक्षित निकाला।

हो सकता था बड़ा हादसा

अधिकारी ने बताया कि अगर कुआं पानी से भरा होता तो स्थिति अलग हो सकती थी। उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर सीढ़ी लगाकर दंपति को बाहर निकाला गया। दंपति को मामूली खरोंचे आई हैं।

Share This Article