CG Breaking : कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व PCCF राकेश चतुर्वेदी BJP में हुए शामिल…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) राकेश चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो गए हैं. कोरबा जिले के कटघोरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया. मंच पर गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे मौजूद हैं. बता दें कि भूपेश बघेल सरकार में राकेश चतुर्वेदी वन महकमे के मुखिया थे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कटघोरा के मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं.. शाह भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. बता दे कि भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार में वन बल प्रमुख थे। अब वे बीजेपी के प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए प्रचार करेंगे।

Share This Article