BJP में शामिल हुई अनुपमा फेम रुपाली गांगुली, बोली- विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि….

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नई दिल्ली : ‘अनुपमा’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद, अब टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। जी हां, उन्होंने राजनीति में कदम रखने का फैसला लिया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने विनोद तावड़े और अनिल बलूनी के साथ की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। हालांकि उन्होंने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

दिल्ली हेडक्वार्टर में रुपाली ने बीजेपी पार्टी की सदस्यता ली। एक्ट्रेस ने इस मौके पर कहा- मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मुझे आप सबके आशीर्वाद और साथ की जरूरत है। बस जो भी मैं करूं वो सही हो और अच्छा हो।

Share This Article