ढेबर परिवार की मुश्किलें बढ़ी, पिता-पुत्र के नाम पर दो थानों में शिकायत दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। ढेबर परिवार के दो सदस्यों पर दो थानों में शिकायते दी गई है । इनमें से एक जेल रोड स्थित एक होटल वेटर सर्वर लड़की ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है। दूसरी शिकायत पुरानी बस्ती थाने में भूमि संबंधी दस्तावेज चोरी का है। दोनो ही मामले पिता पुत्र पर हैं।

थानों ने शिकायत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि शिकायत का परीक्षण कर एफआईआर की जाएगी। ढेबर परिवार पहले ही जग्गी हत्याकांड, शराब घोटाले,मनी लांड्रिंग के मामलों में आरोपी है। कुछ जेल में भी हैं।ईडी, ईओडब्लू इन मामलों की जांच कर रही है।

Share This Article