पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर पर प्रशासन की सख्ती, ठेकेदार पंजीयन निलंबित

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर का ठेकेदार पंजीयन निलंबित, शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के खिलाफ अब प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने उसके “अ” वर्ग ठेकेदार पंजीयन (क्र. CGeR06088, दिनांक 06.03.2020) को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्य अभियंता, बस्तर परिक्षेत्र, जगदलपुर ने सुरेश चंद्राकर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी होने के कारण उसका पंजीयन निलंबित करने की अनुशंसा की थी। इस अनुशंसा के आधार पर मंत्रालय ने सुरेश चंद्राकर के “अ” वर्ग ठेकेदार पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Share This Article