पिकअप की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

पिकअप की टक्कर से कांस्टेबल की मौत।छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में दशहरे की रात अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस कॉन्स्टेबल को ठोकर मार दी, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र के बोड़तरा गांव में हुई।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।.ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतक कॉन्स्टेबल प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे।ड्यूटी खत्म होने के बाद खाना खाने आया थाहादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह खाना खाकर चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे। इसी बीच रात तकरीबन 9 बजाकर 36 मिनट के करीब अचानक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी।

आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद फरारघटना की सूचना पाकर पहुंचे चिल्फी थाना पुलिस ने कॉन्स्टेबल प्रशांत मसीह के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए लोरमी भेजा। वहीं घटना के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article