थुलथुली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का वीडियो वायरल: मारे गए साथियों की तस्वीर, गोंडी गीत के माध्यम से कहा- मौत व्यर्थ नहीं जाएगी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

नक्सलियों का वीडियो वायरल हो रहा है।छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर 4 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो नक्सलियों ने जारी किया है।

एनकाउंटर स्थल की तस्वीर के साथ गोंडी बोली के गीत को मर्ज कर वीडियो बनाया गया ह.करीब साढ़े तीन मिनट का वीडियो वायरल है। इस वीडियो में घटना स्थल में पड़े नक्सलियों के शव, शवों को जवान कांधे पर ढोकर ला रहे हैं वह तस्वीर, हथियारों की और मुठभेड़ में मारे गए अन्य नक्सलियों की तस्वीर है।

गोंडी बोली में जो गीत है उसका अर्थ नक्सलियों को याद करना और इनकी मौत व्यर्थ नहीं जाएगी है।दरअसल, जब भी नक्सलियों को नुकसान होता है वे इस तरह के वीडियो बनाकर जारी करते हैं। लेकिन, इस वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है।मारे गए नक्सली की तस्वीर।

मुठभेड़ में मारे गए थे 31 माओवादीदंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सरहद पर थुलथुली और नेंदुर के बीच DRG और STF के जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था।

मौके से सभी के शव समेत 16 से ज्यादा हथियार बरामद किए थे। इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपए की इनामी नक्सली नीति उर्फ निर्मला भी मारी गई थी। साथ ही कंपनी नंबर 6 का कमांडर नंदू भी मारा गया था।

Share This Article