पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।लोरमी क्षेत्र के ग्राम देवरी में रहने वाली शिवकुमारी(24) की शादी करीब छह साल पहले कोटा क्षेत्र के डिंडोल में रहने वाले प्रकाश पोर्ते(26) के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। महिला ने 14 जुलाई की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकते देख गांव वालों को जानकारी दी। साथ ही कोटा थाने में इसकी सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया।

प्रकाश ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि शिवकुमारी सोने की हार लेने की जिद कर रही थी। रुपये नहीं होने के कारण वह हार नहीं ले पाया। इसी से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। इधर शिवकुमारी की मां कांतिबाई ध्रुव ने बताया कि उसका दामाद शिवकुमारी से मारपीट करता था। इसके कारण उनकी बेटी आए दिन मायके में रहती थी।

जुलाई महीने में उनकी बेटी की तबीयत खराब थी। मायके वाले इलाज करा रहे थे। इसी दौरान प्रकाश इलाज कराने की बात कहकर उसे गांव ले आया। यहां पर मारपीट से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। गांव वालों से पूछताछ और मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article