छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IIT और NIT के दीक्षा समारोह में होंगी शामिल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्‍तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजभवन में बैठक हुई, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका के सचिव यशवंत कुमार ने निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार अधिकारियों को तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रपति एम्स, एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सचिव यशवंत कुमार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही रायपुर और दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकाल के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, रायपुर मेडिकल के डीन डा. विवेक चौधरी आदि अधिकारी मौजूद थे।

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति दौरे को लेकर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और नवरात्रि की शुभकामना दीं। बताया जाता है कि राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय के बीच राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे को लेकर चर्चा हुई।

राष्ट्रपति मुर्मु का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

पहला दिन (25 अक्टूबर)

  • सुबह 11:00 बजे – राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा।
  • सुबह 11:30 बजे – एम्स (AIIMS) के दूसरे दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी।
  • दोपहर 1:00 बजे – एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी।
  • दोपहर 3:00 बजे – एनआईटी (NIT) रायपुर के 14वें दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी।
  • शाम 4:30 बजे – नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी।
  • शाम 6:00 बजे – राजभवन में लौटेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

दूसरा दिन (26 अक्टूबर)

  • सुबह 9:00 बजे – रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी।
  • सुबह 10:00 बजे – रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी।
  • सुबह 11:00 बजे – आईआईटी (IIT) भिलाई के चौथे दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।
  • दोपहर 1:30 बजे – भिलाई से राजभवन लौटेंगी।
  • दोपहर 3:30 बजे – पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा व आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।
  • शाम 5:00 बजे – रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
Share This Article