रायपुर में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे, बाजार को 2, बजे तक खोलने की मिल सकती है छूट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे, बाजार को 2, बजे तक खोलने की मिल सकती है छूट

मनोज शुक्ला,रायपुर। रायपुर सहित प्रदेश में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। रायपुर, दुर्ग व राजनांदगाव सहित प्रदेश के हॉटस्पॉट शहरों में लॉकडाउन से ही रिकव्हरी रेट में सुधार हुआ है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है अभी लॉकडाउन खोलने का सही समय नहीं है। वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का पीक आया है या आने वाला है यह अभी बता पाना संभव नहीं है। प्रदेश के लोगों को अभी लॉकडाउन का पालन कराना ही सहीं रहेगा। अचानक बाजारों को पूरी तरह से खोल देना सहीं नहीं रहेगा। इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं।खबर है कि 6 मई से लगने वाले लॉकडाउन में कुछ रियायतों को शामिल किया जा सकता है। जिसमें शहर के बाजारों को 2 बजे तक खोला जा सकता है। किराना, फल, सब्जी, दूध सहित पेट्रोल पंप व मेडिकल को बंद से अलग रखा जाएगा।

Share This Article