कांग्रेस की रास्ट्रीय सचिव व सरगुजा सांसदीय क्षेत्र की प्रत्यासी शशि सिंह भाजपा सरकार के छल पर जमकर बरसी,,

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

सूरजपुर  । कांग्रेस की रास्ट्रीय सचिव एवं सरगुजा ससदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्यासी रही सुश्री शशि सिंह ने  आज क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर्व पर गांव गांव में रखे मातृत्व शक्ति पर्व  दुर्गापूजन में दर्शन पूजन कर देश प्रदेश की कल्याण मंगलकामना सुख समृद्धि की प्रार्थना की,,

वही समय न्यूज़ से चर्चा करते हुए सुश्री शशि सिंह  बोली कि मै सतत क्षेत्र की आम और ख़ास सभी से जनसम्पर्क कर लोगो से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही है,,
जहाँ उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए विफलता पर आड़े हाथ लेते हुए जमकर  बरसी है,,उन्होंने कहा की आम जनता के साथ छल करके भाजपा सरकार पर आई है,,

आज दुर्गा अस्टमी पर जगह जगह पंडालो मे पूजा अर्चना और दर्शन पर निकली सुश्री सिंह ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताई  की महिलाएं शिकायत कर रही है की भाजपा सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर और शशक्ति करण करने के उद्देश्य से सरकार तो बना लीं लेकिन जमीनी  धरातल मे कुछ और ही चल रहा है,
भाजपा भेदभाव की है लाखों महिलाओं को महतारी वंदन योजना से वँचित रक्खा गया,

जबकि सरकार सभी विवाहित महिलाओं को पैसा देने का वादा किया था,

इसी आधार पर सरकार बना लिया,,
वहीं पेंशनधारी महिलाओं को पहले से पांच सौ जो मिलता था उसको मिलकर पांच सौ जोड़कर  एक हजार दी जा रही जिससे महिलाये अपने आपको ठगा सा महसूद  कर रही है

वही भाजपा ने सभी विवाहित महिलाओं को एक हजार राशि देने की घोषणा किया था,
आगे  उन्होंने भजपा की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा की भाजपा की सरकार द्वारा यह कहा गया था की सरकार बनी तो शराब बंद किया जायेगा,कांग्रेस की सरकार में शराब जहर थी जिसका विरोध भाजपाइयों ने किया था,

अब वही शराब बन्द करने की जगह धड़ल्ले से मिलावटी शराब बनाने एवं बेचने का अवैध धंधा चला रहे है,
लगातार अंग्रेजी शराब दुकानों में मिलावटी का खेल बेखौफ चल रहा है ।

विगत दिनों समाचार पत्रों में आया कि रामानुजनगर और विश्रामपुर के अंग्रेजी शराब दुकान में मिलावट करते उनके कर्मचारी पकड़े गए जिनके ऊपर कोई  अपराध दर्ज न करके शासन प्रसासन अंग्रेजी शराब को मिलावट कर बेच  कमाई का जरिया बना ली है।

जिस पर शाशन प्रसाशन आँख बन्द कर  करोड़ो  का घोटाला करने की छूट दे रखी है ।

जिनके विरूद्ध अपराध कायम तक नहीं हुई आखिर कियू  यह जनता जानना  चाहती है,l

Share This Article