छत्तीसगढ़ में मैराथन दौड़ के प्रति  खिलाड़ियों और लोगों में भारी उत्साह

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्चुवल मैराथन दौड़ के प्रति खिलाड़ियों और लोगों में भारी उत्साह

अब पंजीयन 12 दिसम्बर तक
अब तक जिले में 1136 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
प्रतिभागी दौड़ते हुए फोटो या वीडियो करेंगे अपलोड
मुंगेली 11 दिसम्बर 2020// छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुवल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुवल मैराथन दौड़ में जिले के 1136 प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। पंजीयन की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक की थी, परंतु खिलाड़ियों और लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए पंजीयन की तारीख में दो दिन की वृद्धि कर दी गई है। अब जिले के इच्छुक प्रतिभागी 12 दिसम्बर तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइटhttp://www.sportsyw.cg.gov.in एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in में अपना आॅनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्टर श्री पी. एस एल्मा ने आयोजित इस वर्चुवल मैराथन दौड़ में जिले वासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुवल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।
वर्चुवल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है। वर्चुवल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।

Share This Article