जगराता के बीच युवक का मर्डर: गर्दन पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला, कार्यक्रम स्थल के पास लहूलुहान मिली लाश

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जगराते कार्यक्रम के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गर्दन पर चाकू मारा गया है। कार्यक्रम स्थल के पास ही खून से सनी लाश मिली है। गले पर कट लगने के निशान हैं। खून भी बहा है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के.मिली जानकारी के मुताबिक युवक जगराता कार्यक्रम में गया था।

आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रम में किसी से विवाद होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मारकर लाश को ठिकाने लगा दिया गया।बिलासपुर में जगराते कार्यक्रम के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई।आस-पास खून बिखरा पड़ामामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

युवक की मां लाश के सामने बैठकर रो रही है। लाश से मंक्खियों को हटाते दिख रही। युवक के टूटे मकान के पीछे मृत हालत में पड़ा है। आस-पास खून बिखरा पड़ा है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजास्थानीय लोगों ने हत्या की जानकारी सुबह पुलिस को दी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं हत्या के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है।

हत्या के बाद लाश को फेंककर आरोपी भाग गए। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।परिजन बोली- बेटे को धारदार हथियार से मार गयामृतक के परिजनों ने कहा कि बेटे को मारकर फेंका गया है। धारदार हथियार से हत्या की गई है। बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पता ने रात में ऐसा क्या हुआ कि हत्या कर दी गई।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस हर एंगल से कर रही तफ्तीशसिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। संदेहियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ।

Share This Article