फर्जी दस्तावेजों के दम पर CRPF में पाई नौकरी बलरामपुर से आरोपी एक गिरफ्तार, कोबरा बटालियन में था तैनात

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे केंद्रीय सुरक्षा बल में नौकरी हासिल करने का सनसनीखेज मामला बलरामपुर में सामने आया है। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के शैक्षणिक दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया और उसी के आधार पर सीआरपीएफ में नौकरी हासिल कर ली। मामले के खुलासे के बाद प्रशासन और पुलिस की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

ऐसे हासिल किया था फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी
बलरामपुर तहसीलदार की ओर से 28 अप्रैल 2026 को दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि, आरोपी सुमित सिंह ने बलरामपुर निवासी विशाल सोनी पिता स्वर्गीय सुरेश सोनी के शैक्षणिक दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ कर ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया था। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसने सीआरपीएफ में नौकरी हासिल की थी।


आरोपी को किया गया बर्खास्त
पुलिस के मुताबिक आरोपी सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 204, करनपुर (जगदलपुर) में पदस्थ था। मामले का खुलासा होने के बाद संबंधित विभाग ने आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

Share This Article