मृत महिलाओं के खाते में भी जमा हो रही महतारी वंदन योजना की राशि, परिजनों से करेंगे रिकवरी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से प्रति माह आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है।

जिले में योजना के तहत करीब 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। लेकिन इस योजना में लाभ जीवित के साथ-साथ मृत महिलाओं को भी मिल गया है। मृत म.ऐसे लोगों की खाते में रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिलते ही विभाग ने इसके लिए वसूली की तैयारी शुरू कर दी है।

आने वाले दिनों में ऐसे मृत महिलाओं के परिजनों से वसूली की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक जिला कार्यालय से मृत लोगों की जानकारी प्रदेश के कार्यालय भेजने में लेटलतीफी की वजह से सूबे में करीब 20 हजार से अधिक मृत महिलाओं के खाते में राशि पहुंच चुकी है। बता दें कि भाजपा द्वारा विधान सभा चुनाव से पहले महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देने की घोषणा की गई थी। चुनाव जीतने के बाद इस योजना के लिए फरवरी में फॉर्म भरवाए गए थे। योजना के तहत बड़ी संख्या में जिले की महिलाओं को 8 किस्त का भुगतान हो चुका है। बताया जा रहा है कि 7 वें और 8 वें किस्तों के दौरान प्रदेश में बड़ी संख्या में मृत महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो गया है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग संचालक तुलिका प्रजापति ने सभी जिले के डीपीओ व परियोजना अधिकारियों को मृत महिलाओं के परिजनों से रुपए वापस लेने पत्र जारी किया है।जिले से मृत लोगों की जानकारी राज्य के कार्यालय में मंगाई जाती है। जिले से जानकारी भेजने में लेटलतीफ होने के कारण मृत महिलाओं के खाते में भुगतान हो गया। गांव या नगरीय क्षेत्र में हितग्राहियों की जानकारी आंगनबाड़ी, सेक्टर, ब्लॉक व जिला कार्यालय के माध्यम से संचालनालय के पास भेजी जाती है। जानकारी भेजने में देरी होने के कारण दो माह से मृत महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुंच गया है।

2 लाख से अधिक ने कराया था रजिस्ट्रेशन जिले में इस योजना के तहत 2 लाख 91 हजार से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से अब तक करीब 768 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। योजना के तहत मृत महिलाओं के खाते में भी राशि पहुंच चुकी है।

जिनसे सेक्टर व आंगनबाड़ी के माध्यम से वसूली की जाएगी।पत्र आया है, परिजन को राशि लौटाने को कहा है मृत महिलाओं के खाते में दो माह की राशि पहुंची है। राशि वापस करने के संबंध में पत्र आया है। सेक्टर सुपरवाइजरों के माध्यम से हितग्राहियों के परिजन को रुपए लौटाने के लिए कहा गया है। हर माह मृत महिलाओं की जानकारी मिलते ही उसे ऊपर भेज रहे हैं।

अनिता अग्रवाल, डीपीओ महिला एवं बाल विकास जांजगीर-चांपा

Share This Article