लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा आज: रायपुर में 82 केंद्रों में होगी परीक्षा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रयोगशाला तकनीशियन (लैब टेक्नीशियन) की भर्ती परीक्षा आज है, इसके लिए रायपुर में में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले यह परीक्षा 29 सितंबर को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।.वहीं आज छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के तहत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी है।

देरी से पहुंचने पर नहीं मिलेगी एंट्रीअभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को तय समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र आने को कहा गया है। यदि कोई छात्र देरी से सेंटर पहुंचता है, तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लैब टेक्नीशियन की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 4.15 बजे तक चलेगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी।

हेल्पलाइन नंबर जारीपरीक्षा के लिए किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना पूरा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। साथ ही उसका प्रिंट आउट भी साथ लाना होगा।

परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारीपरीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उत्तम प्रसाद रजक डिप्टी कलेक्टर और परीक्षा प्रभारी रायपुर को नोडल अधिकारी, केदार पटेल रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी और राम प्रसाद बघेल तहसीलदार अभनपुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।सहायक मार्शल की भी लिखित परीक्षा आज छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के तहत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी आज ही हो रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) इस परीक्षा का संचालन करेगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी।पंजीयन नहीं करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षाछत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर पंजीकरण न कराने वाले अभ्यर्थी को संचालक, छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी। इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का सुधार या संशोधन स्वीकार्य नहीं होगा।

Share This Article