प्रदेश में कोरोना के 4943 नये मरीज ,96 लोगों की मौत
मनोज शुक्ला,,रायपुर– छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन ने अपना असर दिखाया है, करीब डेढ़ महीने के बाद प्रदेश में मौत का आंकड़ा 100 से नीचे और मरीज का ग्राफ 5000 से कम आया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 96 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4943 नये मरीज मिले हैं। साथ ही अब प्रदेश में तेजी से एक्टिव केस भी घट रहे हैं।
प्रदेश में अब 76 हजार 446 एक्टिव मरीज रह गये हैं। जबकि आज 9867 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में आज कोरिया में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरिया में 431 नये मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में 414, रायगढ़ में 358, रायपुर में 348, बिलासपुर में 162, दुर्ग में 127, सरगुजा में 315, बलारामपुर में 368 नये केस मिले हैं।आज सबसे ज्यादा मौते रायगढ़ में हुई है। रायगढ़ में 13 लोगों की जान गयी है, जबकि रायपुर में 11, बिलासपुर में 10 लोगों की जान गयी