बलौदाबाजार हनी ट्रैप…’रवीना टंडन’ के बाद हीराकली गिरफ्तार: सेक्स वीडियो बनाकर करते थे वसूली; अबतक वकील, पुलिस, पत्रकार समेत 10 आरोपी पकड़े गए

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलौदाबाजार हनी ट्रैप मामले में एक और महिला गिरफ्तार।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हनी ट्रैप मामले में एक और महिला की गिरफ्तारी हुई है। आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए लाखों रुपए की वसूली की गई थी। थाना सिटी कोतवाली ने फरार चल रही हीराकली चतुर्वेदी (35) को गिरफ्तार कर लिया है।.हनी ट्रैप केस में थाना सिटी कोतवाली में कुल 05 FIR दर्ज की गई है। प्रकरण में पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर हीराकली चतुर्वेदी का नाम सामने आया था, जो आरोपियों के साथ होटल में लोगों से मिलने जाती थी।बलौदाबाजार हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार।टिफिन संचालक ने बनाया सेक्सटॉर्शन का सिंडिकेटलक्ष्मीकांत केशरवानी टिफिन सेंटर का संचालन करता था।

इस दौरान वह कुछ बड़े लोगों के संपर्क में आया। उन्हें फंसाने के लिए अपने टिफिन सेंटर में ऐसी लड़कियों को काम दिया जो मजबूर थीं। इस दौरान उसका संपर्क प्रत्यूष उर्फ मोंटी मरैया से हुआ। प्रत्यूष की पत्नी दुर्गा टंडन कॉल गर्ल रैकेट चलाती थी।

लड़कियों को भेजकर जब धंधा चलने लगा तो इसे बढ़ाने के लिए लक्ष्मीकांत ने अपने साथ बाकी आरोपियों को भी जोड़ा। उनकी मदद से सैक्स रैकेट का धंधा सेक्सटॉर्शन में बदल गया। बताया जा रहा है कि इनके चक्कर में फंसकर एक डॉक्टर की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

गिरोह के टारगेट में कौन?प्रोफेसर डॉक्टर टीचर सरकारी कर्मचारी राजनेता बिजनेस मैन रिटायर्ड बैंक ऑफिसर

जानिए कैसे गिरफ्त में आए शातिर…बलौदाबाजार एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह को सूचना मिली कि शहर के कुछ व्यापारियों को ब्लैकमेल कर के रुपयों की वसूली की जा रही है। इसी समय हनी ट्रैप के सिंडिकेट में पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ी तो पुलिस तक जा पहुंची।मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की। कहा गया कि जो भी लोग धोखाधड़ी और हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं, वो सामने आएं। उनके नाम गुप्त रखे जाएंगे। इसके बाद 5 लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने खुद आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर

Share This Article