ठगी के पैसों से महंगी गाड़ी-लग्जरी घर बनवाया: रायपुर में लोगों से लाखों रुपए ठगे, 7 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सायबर ठगी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।रायपुर में लाखों रुपए की साइबर ठगी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से कई ने खुद कॉल कर लोगों से साइबर ठगी की। तो वहीं कुछ आरोपियों ने ठगों को बैंक अकाउंट और सिम प्रोवाइड करवाए।

जिसके लिए इन्होंने मोटी रकम भी ली। ठगी.पुलिस के मुताबिक, भिलाई के पचपेड़ी से पकड़ाए ठग प्रेम चंद्राकर ने ठगी के पैसों से अपने लिए लग्जरी घर बनवाया। अपने शौक पूरे करने के लिए महंगी कार भी खरीदी। वह हर जगह पर आलीशान तरीके से हवाई जहाज से यात्रा करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में साइबर रेंज थाने के अफसरों को पता चला कि वह महंगी शराब पीने का भी शौकीन था। पुलिस प्रेम चंद्राकर के पास मिली संपत्ति को अटैच करने की तैयारी में है।ठग प्रेम चंद्राकर ने ठगी के पैसों से हर जगह पर आलीशान तरीके से हवाई जहाज से यात्रा करता था।

ठग प्रेम चंद्राकर महंगे जगहों पर खाना-पीना और घूमना रहता था।आलीशान लाइफ जीने वाले ठग ने ऐसे किया था कांडदरअसल, कारोबारी परिवार से जुड़ी श्वेता मेहरा ने विधानसभा थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि, उसके साथ करीब 30 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है।

साइबर ठग ने गूगल रिव्यू टास्क के बहाने पार्ट टाइम जॉब का लालच दिया। फिर कई किस्तों में महिला से पैसे वसूल लिए। जब रेंज साइबर थाने के अफसरों ने जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।आरोपी प्रेम चंद्राकार पुणे में बैठकर कॉलिंग सेंटर का संचालन करता था।

पुलिस ने उसे पचपेड़ी भिलाई से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया था। जिसके पास से करीब 500 बैंक खाते को पुलिस ने ब्लॉक किया था।पुलिस को आरोपी के पास से महंगे मोबाइल भी मिले हैं।बाकी साइबर ठगों के कांड जानिएसाइबर ठगी की शिकार रश्मि ने पुलिस को बताया कि, उसके साथ 88 लाख की ठगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने सोमनाथ सरदार को कोलकाता से गिरफ्तार किया।

इस मामले में पुलिस ने करीब 57 लाख रुपए होल्ड कराया था। वहीं, साठी उत्तर प्रदेश बिहार और चेन्नई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।इसी तरह मयूर लखतरिया से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के बहाने साढ़े 6 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस में सिम कार्ड सप्लाई करने वाले आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन को दुर्ग से गिरफ्तार किया था।

आरोपी के पास से करीब 600 सिम नंबर की जानकारी मिली है।इन ठगों को पुलिस ने अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया है।1.39 करोड़ भी ठगी मामले में भी गिरफ्तारीपुलिस से रायपुर के नवीन कुमार ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी की शिकायत की। आरोपी से 1.39 करोड़ की ठगी हुई थी।

इस मामले में जांच कर धरमपुरा रायपुर के रहने वाले हिमांशु निर्मलकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी हिमांशु इंटरप्राइजेज के नाम से स्टेट बैंक में खाता खोलकर अन्य आरोपियों को 50 हजार रुपए महीने पर खाते को किराए पर देता था।इसी प्रकार प्रमोद बजाज से 22 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश से मेहुल प्रजापति को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मेहुल से पूछताछ के बाद रायपुर सुंदर नगर के रहने वाले वासु मानिक और सिमरन सिटी टिकरापारा के रहने वाले लूपेश साहू को गिरफ्तार किया था। ठगी की रकम को एटीएम और बैंक खातों से निकाल कर मेहुल को देते थे। इन्होंने भी ठगी की रकम से महंगे मोबाइल खरीदे थे।कई और आरोपी होंगे गिरफ्तारइस मामले को लेकर साइबर थाना रेंज प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि, इन मामलों में अभी उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार जांच आगे भी जारी है। अभी तकनीकी जांच पड़ताल के बाद और आरोपी गिरफ्तार होंगे।

Share This Article