IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल, नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आए

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर 29 सितंबर 2024। बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। आईईडी ब्लास्ट में कई जवान घायल हुए हैं। घटना तर्रेम थाना के इलाके की बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक पांच जवान ब्लास्ट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना उस वक्त घटी, जब जवान डिमाइनिंग की ड्यूटी पर निकले हुए थे।

जानकारी के मुताबिक तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट से 05 जवान घायल हुए हैं। चिन्नागेलुर केरिपु कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर जवान निकले थे।

डिमाईनिंग के दौरान माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED के ब्लास्ट होने से 5 जवानों को चोंट आयी है। घायल जवानो को प्राथमिक उपचार उपरान्त उचित इलाज हेतु जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article