गाज गिरने से 6 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष ने जताया शोक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। शासन के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 6 बच्चे तथा 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसका ईलाज किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शासन के नियमों के तहत मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता अनुदान राशि तत्काल स्वीकृत की गई। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए। घटना स्थल में आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे।

 

Share This Article