छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूचना मिली है कि, CRPF जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि मृतक जवान 195 बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ था। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे जवान अपने बैरक में गया। वहीं AK 47 राइफल निकाल कर खुद पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि गोली जवान के गले पर लगी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल जवान ने ये कदम किस वजह से ये कदम उठाया है, इसकी अभी जानकारी नहीं लग पाई है। वहीं, घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है।

Share This Article