राजनांदगांव में निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महापौर और पार्षद पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त, भरे जा रहे फॉर्म

राजनांदगांव में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।.नगर पालिका निगम राजनांदगांव में महापौर पद के लिए संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

पार्षद पदों के लिए वार्डवार रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।राजनांदगांव में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।वार्ड 1 से 13 के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रकाश कुमार टंडन, वार्ड 14 से 26 के लिए डिप्टी कलेक्टर शिल्पा देवांगन, वार्ड 27 से 39 के लिए संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे और वार्ड 40 से 51 के लिए संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद में अनुविभागीय अधिकारी मनोज कुमार मरकाम को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। यहां अध्यक्ष और 24 वार्डों के पार्षद पदों के लिए तहसीलदार मुकेश कुमार ठाकुर नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे।डोंगरगांव नगर पंचायत में श्रीकांत कोर्राम को रिटर्निंग ऑफिसर और नायब तहसीलदार जगदेव प्रसाद खुंटे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। छुरिया नगर पंचायत में तहसीलदार आकांक्षा साहू को रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article