व्यापारी को चाकू मारकर सरे -राह लूट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

2 बदमाशों नगदी से भरा बैग छुड़ा कर हुए फरार

26-नवम्बर,2020

रायपुर-{सवितर्क न्यूज़} राजधानी में लूट पात की वारदातें आए दिन बढ़ती जा रही है इसी के चलते लुटेरों की हिम्मत भी बढ़ रही है। बीती रात महासमुंद से किराना सामान खरीदने आये मिक्चर नमकीन व्यापारी को 2 बदमाशों द्वारा चाकू मारकर लूट ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद निवासी नरेश मोरयानी अपने मिक्चर नमकीन के व्यवसाय हेतु किराना सामान खरीदने करने डूमरतराई थोक मार्केट आये थे जहां से वापस लौटते वक्त कोबोटा ट्रेक्टर शोरूम के सामने 2 अज्ञात बदमाशों द्वारा नरेश की एक्टिव रोक विवाद करते हुए पहले जांघ पर चाकू मारा और फिर नगदी से भरे बैग को लूटकर भाग निकले। माना थाना पुलिस ने बताया कि बदमाश उसकी एक्टिवा की चाबी भी लेकर भाग निकले जिसके बाद नरेश ने अपने परिचित के साथ थाना पहुँच पूरे मामले की जानकारी दी। फिलहाल माना थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नरेश ने आरोपियों को नीली रंग की एक्टिवा में आना बताया है।

Share This Article