सुप्रीम कोर्ट से Arvind Kejriwal को झटका… CBI गिरफ्तारी से जुड़ी जमानत याचिका पर टली सुनवाई

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नई दिल्ली:-समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है।

याचिका में की थी ये मांग
दरअसल, दिल्‍ली हाईकोर्ट ने पिछले दिनों आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई की थी। इसमें कोर्ट ने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखने का आदेश दिया है। दिल्‍ली हाईकोर्ट के इसी फैसले को केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

CBI ने दायर की थी चार्जशीट
इस मामले में सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसी मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) पहले ही जांच पूरी कर चुकी है। इसी बीच दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई थी। केजरीवाल ने सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की याचिकाएं सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था

Share This Article