शहीदों के परिवारों को राहत… अब हर माह के दूसरे बुधवार को आईजी सुनेंगे समस्याएं

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमर जवान शहीद परिसर में शहीद परिवारों को संबोधित करते हुए उनके बलिदान को प्रेरणा बताया। उन्होंने शहीद परिवारों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की और विकास की नई दिशा में बस्तर क्षेत्र को ले जाने की बात कही। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

देश की रक्षा के लिए किए गए आपके परिवार के इस त्याग और बलिदान को हम सभी बार-बार प्रणाम करते हैं। आपका यह त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि हर माह के दूसरे बुधवार को हर आईजी रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके साथ ही डीजीपी से भी उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा सकेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कही ये बातें

  • सभी शहीद परिवारों का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा और जिन परिवारों को शिक्षा के लिए 25 हजार रुपये की राशि नहीं मिली है, उनका भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
  • सभी शहीदों के स्मारक बनाए जाएंगे और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है। अनुकम्पा नियुक्ति और अन्य सुविधाओं को भी नियमित किया जा रहा है।
  • भविष्य में समूचा बस्तर क्षेत्र शांत होगा और विकास की ऊंचाइयों को छूएगा और इस विकास की नींव आपके परिवारों के योगदान पर आधारित होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने अमर वाटिका में अमर जवान स्मारक में पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किए। परिसर में नक्सल पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा।

 

Share This Article