स्वतंत्रता के पर्व पर महिला कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात, निजी कंपनी के वर्कर्स को भी मिलेगा पूरा फायदा, जानें क्या हैं नई घोषणा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भुवनेश्वर। ओडिशा में अब सरकारी और निजी सेक्टर की महिला कर्मचारियों को महीने में एक दिन की पीरियड्स लीव मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने यह ऐलान किया।

उन्होंने कटक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के मौके पर कहा कि अब तक मासिक चक्र के दौरान महिलाओं को कोई छुट्टी नहीं मिलती। अब हमने फैसला लिया है कि एक दिन की छुट्टी दी जाए। इसके तहत महिलाएं पीरियड्स के पहले या फिर दूसरे दिन छुट्टी ले सकेंगी। यह छुट्टी उनके लिए वैकल्पिक होगी यानी यदि वह खुद चाहती हैं तभी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के साथ ही निजी कंपनियों पर भी लागू होगा

पीटीआई के मुताबिक, डिप्टी सीएम ने कहा, “महिला कर्मचारी मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं। लेकिन यह अवकाश वैकल्पिक होगा।” केन्या के नैरोबी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस 2024 में एक उड़िया लड़की ने माहवारी के दौरान छुट्टी की मांग करते हुए आवाज उठाई थी।

ओडिशा की महिला कार्यकर्ता रंजीता प्रियदर्शनी ने भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अवकाश देने के संबंध में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने तर्क दिया कि दुनिया भर में महिलाएं मासिक धर्म के दौरान शारीरिक पीड़ा का सामना करती हैं।

Share This Article