तीन शातिर ठग गिरफ्तार: ATM कार्ड बदलकर करते ठगी, मजबूरी का उठाते थे फायदा, जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बालोद में कोतवाली पुलिस ने लोगों से एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, मोबाइल और स्वाइप मशीन बरामद हुई है।

कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड को बदलकर लाखों की ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 142 नग एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल, एक स्वाइप मशीन सहित 25 हजार रुपये नगदी रकम बरामद की है।

तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दरअसल, तीनों आरोपी लोगों की मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड को बदलकर अपने पास रख लेते थे और दूसरे एटीएम कार्ड को थमा देते थे।लोगों के एटीएम कार्ड को अपने पास रखकर उसमें से पैसे निकाल लेते थे। तीनों आरोपी बालोद सहित कवर्धा, सुकमा राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग बेमेतरा सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। –

देवांश सिंह राठौर
एसडीओपी

Share This Article