IAS समीर विश्नोई निलंबित:ED ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया है…चिप्स CEO और मार्कफेड MD पद से पहले हटा चुकी थी सरकार…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS समीर विश्नोई निलंबित:ED ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया है…चिप्स CEO और मार्कफेड MD पद से पहले हटा चुकी थी सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा-IAS अधिकारी समीर विश्नोई को निलंबित कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय-EDने विश्नोई के यहां छापा मारकर 47 लाख रुपया कैश और दो करोड़ रुपए कीमत का गहना बरामद किया था। उसके बाद विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने 27 अक्टूबर को ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

2016 बैच के IAS अधिकारी समीर विश्नोई को ED ने 13 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में उन्हें पहले आठ दिन और बाद में 6 दिन के लिए ED को रिमांड पर दिया था। यह रिमांड 27 अक्टूबर को पूरी हो रही थी। तब तक सरकार ने विश्नोई को कोई एक्शन नहीं लिया। इस बीच 19 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स में रितेश अग्रवाल को अस्थायी तौर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। वैसे ही मार्कफेड में मनोज कुमार सोनी को प्रबंध संचालक बना दिया गया। इन दोनों पदों से विश्नोई को हटाने का कोई आदेश नहीं जारी हुआ। 27 अक्टूबर को ED की विशेष अदालत ने समीर विश्नोई को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। उसी दिन सरकार ने विश्नोई को निलंबित कर दिया। अब जाकर उसकी जानकारी सामने आई है।

Share This Article