CG Coal Scam: ईओडब्ल्यू ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाले केस में ईओडब्ल्यू ने आज मंगलवार को 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यह सभी आरोपी कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे।

ईओडब्ल्यू ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें मोइनुद्दीन कुरेशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और वीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल है, यह पांचो आरोपी रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर गैंग के लिए कोयला लेवी वसूली का काम करते थे। ईओडब्ल्यू ने 14 दिन की रिमांड मांगी है।

वहीं दूसरी ओर सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया को भी कोर्ट में पेश किया गया, इन सभी की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो गई । दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फिर 01 जुलाई तक सभी को जेल भेज दिया है।

Share This Article