गलत दिशा में की जा रही है जांच, CGPSC में गड़बड़ी मामले पर बोले पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर। CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी वाले मामले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव का बयान सामने आया है। TS सिंह देव ने कहा कि CGPSC में गड़बड़ी है की नहीं उसकी जांच अभी हो रही। इसके चलते कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। युवाओं में इस बात को लेकर आक्रोश है।

पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंह देव ने कहा कि, CGPSC के चयनित छात्र किसी भी परिवार से हो सकते है। जांच गलत दिशा में की जा रही है। अगर मेरिट में है, तो सब ठीक। अगर मेरिट नहीं, तो जांच और कार्रवाई हो। सिंहदेव ने कहा कि मामला उठा तो युवाओं में रिएक्शन आया, जिससे कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वर्ष 2021-2022 में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया था। जिसमे प्रदेश के कई अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदार पास होकर डिप्टी कलेक्टर,डीएसपी जैसे राज्य सेवा श्रेष्ठ पदो के लिए चयनित हुए थे। जिसके बाद से CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लग रहे थे। वही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने CGPSC की परीक्षा में हुई गड़बड़ी का सीबीआई से जांच कराने का ऐलान किया था।

Share This Article