महादेव एप से सट्टा संचालित करने वाले 5 सटोरिये मुंबई से गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। रायपुर पुलिस ने महादेव एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन के आरोप में 5 सटोरियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

मामले का विवरण

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सट्टा खेलने/खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 281/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत 03.08.2024 को गंज क्षेत्र के फाफाडीह स्थित एक्सप्रेस-वे अंडर ब्रीज के नीचे से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम यामंत चन्द्राकर और ओम प्रकाश चन्द्राकर हैं, जो कि दुर्ग जिले के चंदखुरी गाँव के निवासी हैं।

इनसे 3 मोबाइल फोन और एक थार कार सहित कुल 16,85,000 रुपये का सामान जप्त किया गया था।

मुंबई में रेड और गिरफ्तारियां

गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ के बाद पता चला कि उनके अन्य साथी मुंबई में बैठकर महादेव एप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं। इस जानकारी पर, रायपुर पुलिस की एक विशेष टीम मुंबई रवाना की गई। टीम ने मुंबई के जूहू तारा स्थित होटल रमी जेस्ट लाईन के एक कमरे में छापा मारा, जहां 5 व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पाए गए।

रेड के दौरान लैपटॉप और मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालन की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

कपिल मेहरा (34 वर्ष) – निवासी हाथीताल कॉलोनी, जबलपुर, मध्यप्रदेश रोहित पंजवानी (34 वर्ष) – निवासी चकरभाठा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शेखर कुकरेजा (35 वर्ष) – निवासी कटंगा चौक, जबलपुर, मध्यप्रदेश अनमोल पथरिया (27 वर्ष) – निवासी रांझी, जबलपुर, मध्यप्रदेश सागर चेतवानी (24 वर्ष) – निवासी राजकिशोर नगर, बिलासपुर,

जब्त सामग्री

2 लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, नगदी रकम 11,640 रुपये, 2 पेन ड्राइव कुल मूल्य: लगभग 4,00,000 रुपयेइन सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा संचालन के आरोप में कड़ी कार्रवाई की गई है, और रायपुर पुलिस इस प्रकार के गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखेगी।

Share This Article