छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर बड़ा सड़क हादसा: मारेडमिल्ली घाट में बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत

राजेंद्र देवांगन
2 Min Read

गदलपुर/मारेडमिल्ली। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाट में गुरुवार सुबह एक यात्री बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार—

  • बस अरकू से रायलसीमा चिंतूर की ओर जा रही थी।
  • बस में 25 से 30 यात्री सवार थे।
  • मारेडमिल्ली घाट के मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

8 शव बरामद, संख्या बढ़ सकती है

अब तक 8 मृतकों के शव निकाले जा चुके हैं।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस का आधिकारिक बयान अभी तक नहीं

आंध्र प्रदेश पुलिस की ओर से हादसे पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

रेस्क्यू जारी है और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

हादसे की तस्वीरें भी आईं सामने

घटना के बाद बस के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य करते हुए दृश्य सामने आए हैं।


Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)