सरकारी रेस्ट हाउस में जुआ खेलते सत्ताधारी दल के नेताओं सहित अन्य गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोटा पुलिस ने गोबरीपाट स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में बड़े पैमाने पर चल रहे जुआ के फड़ पर छापा मारा। इस छापे में जिले के नामचीन और दबंग नेता जुआ खेलते पकड़े गए।

बताया जा रहा है कि फड़ में लाखों रूपयों का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर से लाखों की रकम बरामद की है। हालांकि, पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बताने से बच रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस लाइन से निरीक्षक समेत जवानों को भी कार्रवाई के लिए बुलाया गया था।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

कोटा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि गोबरीपाट के सरकारी रेस्ट हाउस में जिले के नामचीन और दिग्गज जुआरी 52 पत्ती पर दांव लगा रहे हैं। सूचना पुख्ता पाए जाने पर एसडीओपी की अगुवाई में पुलिस ने सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस कृषक कुटीर पर धावा बोला। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लाखों की रकम के साथ जुआ खेलते कई बड़े नामों को गिरफ्तार किया।

उच्च अधिकारियों का मौन

इस मामले में पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने ना तो फोन उठाया और ना ही कॉल बैक किया। बताया जा रहा है कि फड़ में जिले के दिग्गजों के अलावा कुछ बड़े नेता भी शामिल थे। कोटा थाने में भी कोई अधिकारी इस पर प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है। शायद इसकी वजह बड़े अधिकारियों और रसूखदारों को बचाने का प्रयास हो सकता है।

लाखों का फड़, 6 VIP गाड़ियां छोड़ी गईं

सूत्रों के अनुसार, फड़ में लाखों की रकम बरामद की गई है। खेलने वाले करोड़पति और रसूखदार के अलावा सत्ता पक्ष के कुछ नेता और अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस ने जानकारी देने से बचने के बावजूद 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद, VIP 6 गाड़ियों को बहुत ही चालाकी से रेस्ट हाउस से निकाल दिया गया।

गिरफ्तार जुआरी

पुलिस ने 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर बस में भरकर थाने लाया। प्रेस नोट जारी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि सभी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जुआरियों से ताश के पत्ते और 3,49,215 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा, 7 कारें और 22 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में शामिल नाम:

1. सुनील यादव, चाटींडीह रपटा चौक
2. श्याम मूर्ति, चाटीडीह रामायण चौक
3. अमित सिंह, लक्ष्मीनगर रायपुर
4. राजेश साहू, गोंडपारा कोतवाली बिलासपुर
5. दिनेश सिंह, बँधवापारा सतबहानिया मंदिर
6. संजीव साहू, तखतपुर
7. महेश कुमार गबेल, चाटीडीह
8. हरिओम साहू, खमतराई बिलासपुर
9. चंद्रप्रकाश मेरावी, नागोई तखतपुर
10. दीपक सोनी, अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर
11. अमित पहाड़ी, निवासी सकरी बिलासपुर
12. अमित भारतै, निवासी सकरी बिलासपुर
13. दीपक साहू, गोदैया रतनपुर
14. संदीप मिश्रा, निवासी नीलपैलेस बिलासपुर
15. शिवेंद्र प्रताप कौशिक, नगोई तखतपुर बिलासपुर
16. राकेश सिंह, दयालबन्द बिलासपुर
17. सूरज वस्त्रागार, अमेरी बिलासपुर
18. संजय ध्रुव, जबड़पारा बिलासपुर
19. श्रीकान्त तिवारी, मंगला बिलासपुर
20. अकबर ख़ान, 33 वर्ष, दयालबंद बिलासपुर
21. जितेश मोर, मालखरोदा शक्ति
22. अर्पित सहगल, नारियल कोठी सिविल लाइन बिलासपुर शमिल है।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि जुए का खेल सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बड़े रसूखदार और अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस की तरफ से इस मामले में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है,

Share This Article